Friday, September 25, 2020

वार्तालाप प्वाइंट       वार्ता न. 300

स्टूडेन्ट - बाबा, सिक्सथ सेन्स का राजयोग से कोई संबंध है क्या?
 
बाबा - बिल्कुल है संबंध। जब सम्पन्न स्टेज में राजयोग की अपनी ऊँची स्टेज पकडे़ंगे। तो पहले से बहुत-सी बातों का पता चलता जावेगा और शेल्टर ले लेंगे, विघ्न से बच जावेंगे।

समय- 21.13
और उस शिव का वर्सा है नारायण और नारायण का राज्य। तो नारायण.. वर्सा प्राप्त करके नारायण जैसा बनना है। और बनना कैसे है ? जब शिव सुप्रीम सोल बाप जो प्रैक्टिकल में इस सृष्टि पर आया हुआ है ।  किसमें ? नारायण बनने वाले में। माना जो इस मनुष्य सृष्टि का पिता है, सारे  मनुष्य सष्टि का बीज है उस बीज राम बाप में आया हुआ है उसको याद करना है। तो बाप को याद करना है और वर्से को याद करना है। माना ? उस प्रैक्टिकल साकार स्वरूप में हमारा शिव सुप्रीम सोल आत्माओं का बाप भी है और वो जिसमें आया हुआ है वो विश्वपति, विश्वपिता हमारा वर्सा भी है। और कोई को याद करने से कुछ भी नहीं मिलेगा। क्या ? क्या कहा ? उस एक के अलावा और किसी को याद करेंगे तो कुछ भी नहीं मिलेगा।

Vcd- 216
english murli https://www.youtube.com/playlist?list=PLWFJLnJuoRpqCVuBO96cR5yLaSwgXZrZa

No comments: